फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगदलपुर में तेज रफ्तार ट्रक पुल से नीचे पलटा, चालक परिचालक हुए घायल

जगदलपुर में परपा थाने के पंडरीपानी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक- परिचालक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से एक ट्रक में लोहे का रॉड लेकर दंतेवाड़ा की ओर निकली वाहन मंगलवार की सुबह जैसे ही पंडरीपानी के पास मोड़ में पहुँची, कि ट्रक चला रहे चालक को अचानक से झपकी आने के कारण कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पुल से नीचे जा गिरी, इस हादसे में चालक परिचालक दोनों ही घायल हो गए, जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से मेकाज लाया गया, वही सुबह जब आना जाना शुरू हुआ तो ट्रक को गिरे देख लोगों के द्वारा वीडियो और फ़ोटो खींचना शुरू कर दिए, वही आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो वे भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने आ पहुँचे, वही इससे मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया था, वही घायलों का उपचार मेकाज में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें