गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मौसम ने करवट ली है मार्च के अंतिम सप्ताह में जब गर्मी की शुरुआत होती है तब एक बार फिर जाड़े का मौसम लौट आया है। पिछले तीन दिनों से आसमान में छाए बादल और हल्की तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम खुश गवार बना दिया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जहां होली के मौसम में गर्म होने लगता है पर होली गुजरते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है,,आसमान में पहले हल्के बादल देखने को मिले और पिछले दो दिनों से पूरा आसमान काले घने बादल से आच्छादित नजर आ रहा था, मौसम के इस बदले मिजाज ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है अमूमन मार्च शुरू होते ही गर्मी की शुरुआत हो जाती है पर इस बार जैसे ही गर्मी शुरू हुई आसमान में बादल छाने लगे मानो सर्दी का मौसम वापस लाने की तैयारी हो आंकड़े भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया था वह घटकर 27 डिग्री तक आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट हुई है जो घटकर 16 डिग्री तक पहुंच गया है यह बदलाव अचानक हो रही बारिश की वजह से है मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम अगले एक-दो दिनों तक बना रह सकता है मतलब आने वाले दिनों में भी गर्मी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और मौसम खुश गवार बना रहेगा।।।हालांकि हल्की बारिश से किसानो को फायदा होगा पर अगर बारिश अधिक हुई तो खेतो में खड़ी फसलो को नुकसान होगा।