गौरेला पेंड्रा मरवाही में आईसीपीएस ( इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन) महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शनिवार को पेंड्रा के कृषि उपज मंडी परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को राहत दिलाई है।।मंडी परिसर में चल रहे चबूतरा निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चियों से मजदूरी करवाए जाने की सूचना विभाग को मिली थी जिसके बाद टीम योजनाबद्व तरीके से मौके पर दबिश देकर बच्चियो का रेस्क्यू किया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल आईसीपीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन) महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को सूचना मिली कि पेंड्रा के कृषि उपज मंडी परिसर में ठेकेदार के द्वारा नाबालिग बच्चियों से मजदूरी करवाई जा रही है जिसके बाद टीम ने मामले की पुष्टि के बाद विभागीय टीम ने मौके पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने देखा कि निर्माण स्थल पर तीन नाबालिग बच्चियाँ श्रमिक कार्य में लगी हुई थीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान भेजा।अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। टीम बाल श्रम निषेध कानून के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर रही है। वहीं, नाबालिग बच्चियों के परिजनों को भी सूचना भेजकर आगे की काउंसलिंग की तैयारी की जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी अमित सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम से जुड़े मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी वही शासकीय कार्यलयों में इस तरह बाल श्रमिको से काम लेने को गंभीर बतलाया है।। ऐसे मामलों की सूचना आमजन द्वारा दिए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।