फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में जिला पंचायत कार्यालय में बड़ा हादसा टला,अध्यक्ष के चेंबर की छत का प्लास्टर और फॉल अचानक गिरा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला पंचायत कार्यालय में आज उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा के चेंबर की छत का प्लास्टर और फॉल सीलिंग अचानक गिर गया। घटना के वक्त अध्यक्ष चेंबर में ही मौजूद थीं, लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गईं। मामले में अध्यक्ष ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। दरअसल इलाके में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है,,और जगह जगह बारिश से घटिया निर्माण कार्य की भी पोल ख़ोल कर रख दी है,,ओस ही मामला सामने आया जब जिला पंचायत परिसर में बना जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा के चेम्बर के छत का प्लास्टर व फॉल सीलिंग अचानक धड़ाम से गिर गया हादसे के दौरान समीरा पैकरा वही पर थी उसी समय अचानक चेम्बर में रखे कुर्सी जिसमे वे बैठती है उसी के ऊपर का हिस्सा नीचे आ गिरा और वे बाल बाल बच गई,,बताया जा रहा है कि यह हादसा लगातार हो रही भारी बारिश के बाद भवन की जर्जर हालत के कारण हुआ है। समीरा का कहना है वे पहले ही ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (R.E.S.) को कई बार इस खस्ताहाल भवन की मरम्मत को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया।गौरतलब है कि जिला पंचायत गठन के ठीक पहले लाखों रुपए खर्च कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कक्षों का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन और मरम्मत कार्य कराया गया था, बावजूद इसके भवन की हालत आज ऐसी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें