गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के अधिवक्ता संघ के द्वारा अपने अधिवक्ता साथी के साथ पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार और झूठे प्रकरण में गिरफ्तार करने का प्रकरण बनाए जाने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पॉवर हाउस चौक में दिया गया। साथ ही स्थानीय प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।