गौरेला स्टेशन रोड में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक को स्टार्ट करने के दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बाइक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि शनिवार होने के कारण मार्केट बंद था और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि जिस तरीके से मोटरसाइकिल में आग धधक रही थी। रिहायशी इलाका होने के कारण लोग काफी भयभीत थे।