फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मरवाही में विशालकाय अजगर की हत्या से हड़कंप, सिर पर चोट के निशान, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश

अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 09:21 PM IST

मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक विशालकाय अजगर का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने कल रात इस अजगर को जीवित अवस्था में देखा था, लेकिन सुबह यह शव के रूप में झाड़ियों के पास पाया गया। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी है और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला मरवाही क्षेत्र का है, जहां पर कल रात के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ लोगों ने एक विशालकाय अजगर को सड़क पार करते देखा था। मामले की जानकारी भी संबंधित लोगों को दी। लेकिन कुछ समय के बाद अजगर वहां से झाड़ियों में चला गया। आज सुबह उस अजगर का शव झाड़ियों के पास मिलने से वन्य जीव प्रेमियों में जमकर नाराजगी देखने को मिली है। वन्यजीव प्रेमियों की माने तो अजगर वैसे भी शांत रहने वाला होता है। ऐसे प्राणी को जान से मार देना बहुत निंदनीय कृत है। अजगर के सिर पर डंडे से मारने के निशान भी वन्यजीव प्रेमियों ने देखा और पूरे मामले की जानकारी भी वन विभाग को दी है। हालांकि, वन विभाग अजगर का अंतिम संस्कार करवा दिया है। वन अधिकारियों की माने तो मामले में दोषी व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है। मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें