फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही, 29 शिक्षक और शिक्षिकाएं नदारद

Digvijay Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 04:45 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली जहां योजनाबद्ध तरीके से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान 29 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं स्कूल समय पर स्कूलों से नदारत मिले। जिसके बाद सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद दोषी शिक्षक व शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन भी काटने की बात विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कही है। पेंड्रा विकास खंड में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा आर०एन० चन्द्रा के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से स्कूलों में निरीक्षण की योजना बनाई गई जिसमें विकास खण्ड पेण्ड्रा अंतर्गत संकुल समन्वयक के माध्यम से संकुल केन्द्र बदलकर शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षक / शिक्षिका स्कूल शाला समय पर स्कूल नहीं पहुंचे एवं कुछ शिक्षक / शिक्षिका स्कूल बंद होने के पहले ही स्कूल छोडकर चले गये इस तरह विकास खण्ड पेण्ड्रा के शालाओं से 29 शिक्षक / शिक्षिका अनुपस्थित पाये गये। इन सभी शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अनुपस्थित शिक्षकों में - मेनका चौधरी, विनोदगीर गोस्वामी , गंगा नागेश, तेजेश्वर सिंह, ईश्वर सिंह पैकरा, कु० देवकुमारी धुवे, कु० श्वेता कछवाहा, जयकुमार त्रिपाठी, पवन कुमार साहू, मंजूला सोनी, दीक्षा शर्मा, स्वरूप सिंह, तेजसिंह, सविता गुप्ता, सुजीत रात्रे, गीता सिन्द्राम, फूलचंद पैकरा, राजकुमार राज, राजकुमार मंहत, अमृतलाल नागरे, संजय कुमार केशर, भीमन श्रीवास, शशि तिवारी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें