फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में महिला और उसका दो साल का बच्चा हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

गौरेला पेंड्रा मरवाही में रिश्तेदारी में आई एक महिला हादसे का शिकार हो गई है। स्कूटी में सवार होकर पेंड्रा जाने के दौरान महिला और उसका बच्चा स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गए जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर बच्चे को उठाया और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहा महिला का इलाज जारी है। हादसे में महिला और बच्चा बाल बाल बच गए है। पूरा घटना क्रम का सीसीटीवी सामने आया है। दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के बचरवार मुख्यमार्ग का है जहां पर रिश्तेदारी में आई महिला कल एक हादसे का शिकार हो गई,,महिला अपने 2 साल के बच्चे को गोदी में लेकर स्कूटी में बैठकर जब बचरवार गांव से पेंड्रा जाने को निकली थी उसी दौरान महिला संतुलन खो बैठी और चलते स्कूटी से उछलकर सड़क में गिर गई और अचेत हो गई। जबकि घटना के दौरान महिला के गोद मे उसका 2 साल का बच्चा भी रहा और महिला के साथ उसका बच्चा भी उछलकर सड़क में जा गिरा जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर बच्चे एयर महिला को उठाए और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जबकि बच्चे को मामूली खरोच ही आई। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो पास लगे एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है। हादसे में माँ और बच्चा अब दोनो ठीक है।।अब यह सीसीटीवी शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें