पेंड्रा मुख्य मार्ग स्थित एक मकान से आज सुबह अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके की जानकारी मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य द्वारिका कोल पहुंचे और सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।