फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: युवक के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कैवर्त समाज ने सौंपा ज्ञापन,

Tue, 16 Jun 2026 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कैवर्त समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नवागांव निवासी रोहित कुमार केवट अपने तालाब में मछलियों की देखरेख करने गया था। इसी दौरान कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ रहे थे। रोहित ने उन्हें मछली पकड़ने से मना किया तो आरोप है कि उन लोगों ने उसके साथ डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में रोहित को गंभीर चोटें आईं। जिसका उपचार जारी है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, आरोपियों के विरुद्ध अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसी के चलते कैवर्त समाज के प्रतिनिधि एवं समाजजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित के उपचार में हो रहे खर्च की व्यवस्था कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना से समाज में आक्रोश है। यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें