फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: असली दिखाकर दिया नकली सोना, 10 लाख की ठगी

Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंगेली जिले के रहने वाले पीड़ित उमेद साहू के साथ चार लोगों ने मिलकर असली सोना दिखाकर नकली सोना थमा दिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद गौरेला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम तिलकपुर निवासी उमेद साहू को आरोपियों ने सोना बेचने के नाम पर अपने झांसे में लिया। आरोपियों ने पहले पीड़ित को असली सोना दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर सौदा तय किया। इसके बाद उन्होंने सोने के बदले 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में जब पीड़ित ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत गौरेला थाना में दर्ज कराई चूंकि आरोपियों ने मुंगेली से योजनाबद्व तरीके से पीड़ित को लेकर गौरेला थाना क्षेत्र के करिआम गांव पहुचकर वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते अपराध गौरेला थाने में दर्ज किया गया।।

पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों—नरेंद्र साहू, सरोज साहू, निर्मल जायसवाल और मनोज साकत—के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 225-बी, 3(5), 318(2) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पहले पीड़ित को असली सोने का नमूना दिखाकर विश्वास दिलाया गया और बाद में नकली सोना देकर बड़ी रकम ऐंठ ली गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पतासाजी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री करते समय पूरी सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें