फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी क्षेत्र में भालू दिखने से हड़कंप, लोगों में भय का माहौल

Wed, 15 Apr 2026 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी क्षेत्र में उस समय लोगों में हड़कंप का माहौल बन गया, जब दानीकुंडी मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे एक भालू दिखाई दिया। राहगीरों ने भालू को सड़क के किनारे पत्थरो के पीछे बैठा देखा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।

जानकारी के अनुसार, भालू कुछ समय तक सड़क किनारे ही बैठा रहा और आसपास की गतिविधियों को निहारता रहा। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने सतर्कता बरतते हुए अपनी गति धीमी कर दी। कुछ लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर भालू को देखा, वहीं कई राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू को अठखेलियां करते और इधर-उधर निहारते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दानीकुंडी क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके कारण अक्सर गर्मी के दिनों में पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

वन विभाग को ग्रामीणों ने मामले की सूचना दे दी गई है। वही विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें