गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा के अमरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बसंतपुर रोड पर स्थित किसान सत्यनारायण तिवारी के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के साथ वहां पर बने कमरे का सामने का हिस्सा और गौवंश के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार अमरपुर निवासी किसान सत्यनारायण तिवारी का खेत बसंतपुर रॉड पर स्थित है और वे वहां पर खेती के साथ सब्जियों की भी खेती करते है आआज दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें खेत के पास बने चौकीदार के क्वार्टर और गौवंश के कमरे तक पहुंच गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि समय रहते गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका परिसद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसान को नुकसान हुआ है।