फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में सूर्या मॉल के स्पा सेंटर्स में पुलिस की छापेमारी, 13 लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jun 2025 01:03 PM IST

दुर्ग भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स में पुलिस ने एक साथ शनिवार को देर रात छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई स्पा सेंटर्स में संदिग्ध सामग्री बरामद हुए है। पुलिस ने 13 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल में एक साथ 8 स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।पुलिस ने 3 स्पा सेंटर्स में दबिश के दौरान अनैतिक गतिविधियां चल रही थी।पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती और महिलाओं समेत पुरुष ग्राहक को पकड़कर स्मृति नगर चौकी में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूर्या मॉल स्थित 8 स्पा सेंटर्स में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई जिसमे 3 स्पा सेंटर्स में स्पा सेंटर को आड़ में अनैतिक गतिविधि करते मिले।जहां से पुलिस ने 10 महिलाएं और 3 पुरुष ग्राहक को हिरासत में लिया है।वही 5 स्पा सेंटर्स में पुलिस को कुछ नही मिला।आपको बता दे कि सूर्या मॉल में कुछ दिनो पूर्व एक स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई थी जहां से पुलिस ने स्पा संचालिका और 4 पुरुष ग्राहक को गिरफ्तार किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें