धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक शहर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचा और अपनी आंखों को माता को अर्पित करने के लिए चाकू लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। यह देख मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। युवक ने जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।