फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में बड़ा हादसा: शीतला पारा वार्ड में छत ढहने से महिला घायल, बेटी बाल-बाल बची

अनुज कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 10:40 PM IST

धमतरी में एक घर का छत ढह जाने का मामला सामने आया है,वही इस हादसे में एक महिला घायल हो गई है। इस हादसे में महिला की बैठी बालबाल बच गई।हादसे की सुचना मिलते ही आसपास के लोगों और महिला के पति के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां घायल महिला का इलाज जारी है।बताया गया कि धमतरी शहर के शीतला पारा वार्ड में सरिता नेताम अपने घर में उसकी बेटी के साथ खाना निकाल रही थी। इस दौरान घर का छत ढह गया। छत का मालवा महिला के ऊपर गिर गया जिसके चलते चिक पुकार मच गई।वही आसपास के लोगों को बुलाया गया जहां पर लोगों ने महिला को बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल लेजाया गया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बताया गया कि इस दौरान महिला की बेटी हादसे के दौरान मौजूद थी, गनीमत रही कि इस हादसे में महिला की बेटी बाल बाल बच गई।नहीं तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल घायल महिला का अस्पताल में इलाज़ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें