छत्तीसगढ़ के धमतरी के रुद्री थाना के सोरम गांव में तीन लोग खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि आरोपी रामचंद्र देवांगन है एक हिंदू संगठन से जुड़ा है और आर्मी का रिटायर्ड जवान भी है। घर मे घुसने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी घर से एक वन प्लस पैड, आठ मोबाइल अपने साथ लेकर गए हैं।