फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में नशे के कारण बढते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने महिला कमांडो का किया गठन

Digvijay Singh Updated Fri, 02 Aug 2024 06:43 PM IST

धमतरी शहर में नशे के कारण से बढते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन व्दारा शहर के पांच वार्डो में महिला कमांडो का गठन किया गया है। ये महिलाएं वार्डो में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अड्डेबाजी सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए काम करेगी। वहीं इन महिलाओं को कलेक्टर नम्रता गांधी और एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की उपास्थित में साड़ी, डंडा, सीटी और टोपी प्रदान किया गया। दरअसल धमतरी में नशे के कारण से अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।नशे के कारण से ही शहर में चाकूबाजी सहित अन्य अपराध हो रही है।जिस पर लगाम लगाने पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। वही शहर में नशे के कारण से हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन व्दारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन, वार्ड पार्षद सहित एनजीओ की मदद ली जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें