फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में मासूम से विभत्स घटना पर कांग्रेस का आक्रोश, भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई विभत्स घटना को लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू व कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हालचाल जाना। कांग्रेस ने कहा कि अष्टमी जैसे पावन अवसर पर हुई यह शर्मनाक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं बल्कि भाजपा सरकार की विफल कानून व्यवस्था का प्रतीक है। विधायक ओंकार साहू ने सरकार से मांग की कि आरोपी पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं और भाजपा केवल नारेबाजी तक सीमित है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहना ने भी घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें