फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में 13 मई को ज्वैलरी शॉप में हुए गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Sun, 23 Nov 2025 07:24 PM IST

धमतरी शहर में 13 मई को बस स्टैंड के पास एक ज्वैलरी में हुए गोलीकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेजा गया है।वही इस मामले में अभी भी एक आरोपी गिरफ्त से बाहर है,जिसकी तलाश की जा रही है।बताया गया कि 13 मई 2025 की रात्रि लगभग 8:30 बजे रायपुर रोड बस स्टैंड के पास स्थित बरड़िया ज्वेलर्स में 2 नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसे। दुकान का शटर बंद कर संचालक भंवरलाल बरड़िया को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाते हुए लूट का प्रयास किया। इसी दौरान संचालक की पुत्री आवाज सुनकर दुकान में पहुंची, जिसे आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया और शटर खोलकर फरार हो गए।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान धमतरी साइबर पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों की  CCTV फुटेज खंगाला गया।जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गोवा (महाराष्ट्र),नागपुर (महाराष्ट्र),रायगढ़ (छत्तीसगढ़) रवाना किया गया था।जिसके बाद धमतरी पुलिस को मुखबिर के सूचना पर गोवा से भिंड (MP) भाग रहे आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंअर सिंह भदोरिया उम्र 31 वर्ष, निवासी इंगुरी, जिला भिंड (म.प्र.) बताया और दो अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया।वही दूसरे आरोपी को रायगढ़ (छग) से पकड़ा गया। जिसने अपना नाम अमरपाल सिंह उम्र 30 वर्ष, निवासी मसूरी लहर, जिला भिंड (म.प्र.) बताया और  उसने भी तीनों के शामिल होने की बात कही है।आरोपियों ने बताया कि तीनों जिला भिंड (म.प्र.) के निवासी हैं और ट्रक ड्राइवर के रूप में फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते-जाते थे। धमतरी में लगातार आवाजाही के कारण उन्होंने ज्वेलर्स दुकान को निशाने पर लिया और पूर्व-योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए विभिन्न राज्यों में छिपते रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही एक आरोपी की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें