फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेल का पानी बंद करो': धमतरी जिला कारागार के गंदे पानी से किसान परेशान, जेलर की धमकी के बाद कलेक्टर से शिकायत

धमतरी जिला जेल से निकलने वाले गंदे पानी से किसान काफी परेशान हैं। जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। पानी नहीं छोड़ने कहने पर जेलर द्वारा किसानों को जेल में बंद कर देने की भी धमकी दी जाती है। जिसकी शिकायत किसानों ने कलेक्टर से की है। धमतरी शहर के बठेना वार्ड के किसानों ने बताया कि जिला जेल और बस्ती से निकलने वाला गंदा पानी उनके खेतों में जाता है। जिससे वे लोग खेती का काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही फसल की कटाई करने में भी उनको काफी परेशानी होती है। कहा कि खेतों में पानी भरे होने से फसल को हाथों से काटकर तत्काल बाहर निकालना पड़ता है। जिससे खेती में लागत काफी बढ़ जाता है। किसानों ने बताया कि जेल प्रशासन से पानी खेतों में नहीं छोड़ने कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी उनके द्वारा पानी को रोकने कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है, जिसको लेकर किसानों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए गंदा पानी का उचित निपटारा करने की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन किसानों की समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें