फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में चाकू से हमला कर युवक की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपियों को भेजा गया जेल

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माकरदोना में एक युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दिया गया था।जिसका खुलासा धमतरी पुलिस द्वारा किया गया है।जहां हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बताया कि 25 अक्तूबर ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में भानूप्रताप मण्डावी उम्र 24 वर्ष, निवासी झुरातराई, थाना मगरलोड की अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर हत्या कर दी गई थी। जिसपर केरेगांव पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान ग्राम माकरदोना की रहने वाली महिला के पिता दुर्जन विश्वकर्मा और पाती मुकेश विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिसपर दोनों ने युवक भानूप्रताप मण्डावी की रंजिश के चलते चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया।आरोपी मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने अपने बयान में बताया कि उसने पारिवारिक विवाद एवं पत्नी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते मृतक भानूप्रताप पर चाकू से वार किया। वही दोनों आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मुकेश विश्वकर्मा को अपनी पत्नी पर मृतक भानुप्रताप मंडावी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। उस दिन भी मेला के दौरान उसने अपनी पत्नी को मृतक के साथ घूमते देखा था, जिसके चलते आरोपी ने पत्नी को थप्पड़ भी मारा था। इसी अविश्वास और जलन की भावना में आकर उसने भानुप्रताप मंडावी की अपने ससुर दुर्जन विश्वकर्मा के साथ मिल कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें