फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में पंचायत कार्यालय भवन में रखें महत्वपूर्ण दस्तावेज आग के हवाले, साक्ष्य मिटाने की आशंका

धमतरी जिले के कुरूद में लगातार अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन अज्ञात चोर द्वारा दो मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक मामला सामने आया है,जहां असामाजिकतत्वों द्वारा पंचायत कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया। बताया गया कि  ग्राम पंचायत हँकारा के पंचायत कार्यालय में 23-24 जून की दरमियानी रत को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा अलमारी में रखे दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया। वही आज ग्रामीणों की नजर पंचायत कार्यालय भवन में गई,जहां खिड़की से धुआं निकलते हुए देखा गया। भवन के पास जाने पर देखा कि अंदर आग लगी हुई है,जिसकी सूचना सरपंच को दी गई। सरपंच और अन्य ग्रामीण दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा भवन के अंदर रख तीन अलमारी महत्वपूर्ण दसवेज और एक कंप्यूटर जलकर राख हो गया था। इसके बाद सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों से मिली जानकारी में पंचायत कार्यालय में पंचायत के संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वक्ति के द्वारा अलमारीम रखें महत्वपूर्ण दस्तावेज को मिटाने के लिए आग के हवाले किया गया है। बहरहाल कुरूद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें