फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण को लेकर हिंदू समाज संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन, समर्थन में बंद रहीं दुकानें

Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 06:13 PM IST

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में लगातार धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके विरोध में भी हिंदू संगठन द्वारा प्रदर्शन और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में धर्मांतरण को लेकर हिंदू समाज संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कुरूद बंद का आवाहन किया गया था।जिसका समर्थन करते हुए सभी ने अपनी दुकानों को बंद रखा। बताया गया कि धमतरी जिले में धर्मांतरण को लेकर सर्व हिंदू समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसको लेकर आज नगर पंचायत कुरूद में सर्व हिंदू समाज द्वारा बंद का आवाहन किया गया था।वही नगर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।जिसका समर्थन में सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें को बंद रखा।सर्व हिंदू समाज का कहना है कि धमतरी जिले में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। गांव-गांव में समुदाय विशेष द्वारा चंगाई सभा का आयोजन कर हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिसको लेकर सर्व हिंदू समाज ने कहा कि गांव-गांव में हो रहे चंगाई सभा को जल्द से जल्द बंद कराया जाए। साथ ही धर्मांतरण और लवजिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल और प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सोपा है।इस दौरान कुरूद के संधा चौक से पुराना बाजार मैदान तक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष सहित महिलाएं शामिल हुई,जिसके बाद पुराना बाजार मैदान में भी सभा का आयोजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें