फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम

Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jun 2025 04:26 PM IST

धमतरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने एक मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत परिजनों को सौंप भी दिया गया। वही आत्महत्या की कारण अभी अज्ञात है ।मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। जो कि मूलत निवासी रायपुर की रहने वाली थी।वही गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को वह अपने रुद्री के  कैलाशपति नगर किराए के निवास पर पहुंच गई थी। 14 जून की शाम अचानक यह पता चलता है कि सुषमा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तुरंत उनके पिता को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया। पूरी कार्यवाही करते हुए रात हो गई,जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। जिसपर आज रक्तदान एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल लाया गया। तुरंत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में कॉलेज के प्राध्यापकों का कहना है कि वह व्यावहारिक रूप से बहुत ही अच्छी थी। इंटेलिजेंट थी, उनका पढ़ना बच्चे बहुत पसंद करते थे। उनका केमिस्ट्री में कमांड भी बहुत अच्छा था। इस घटना से कॉलेज स्टाफ भी स्तब्ध हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें