धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में बदहाल सड़क, बिजली की दरों और धान खरीदी सहित विभिन्न मुद्दे को लेकर नगरी में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।वही कांग्रेसियों ने अपनी मांगों को लेकर धमतरी-नगरी मार्ग में चक्काजाम कर दिया है।प्रदर्शन में सिहावा विधायक सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद है।चक्काजाम से सड़क के दोंनो ओर वाहनों की कतार लग गई है।प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।कांग्रेसियों का कहना है कि क्षेत्र की सभी सड़को का बुराहाल है,जिसके कारण सड़क में आये दिन दुर्घटना हो रही है।ऐसे में सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की जा रही है,साथ ही बिजली की दरों में वृद्धि की गई उसे कम करने,माडम सिल्ली बांध से पानी छोड़ने, नवंबर से धान खरीदी करने केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला समर्थन मूल्य की राशि 186 रू. प्रति क्विंटल दिया जाये। जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 3282 रू. की दरों से भुगतान किया जाये,बरबांधा बांध का निर्माण कार्य जो वर्तमान में बंद है, उसे जनभावनाओं को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए सहित 15 सूत्रीय मांग शामिल है।इसके अलावा 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू करने की मांग की जा रही है,ताकि किसानों को राहत मिल सके।