छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बालोद प्रवास पर जाते समय कुछ देर के लिए धमतरी जिले के ग्राम संबलपुर लिए रुके हुए थे। जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने निशु चंद्राकर के नवीन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान निशु चंद्राकर के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेसियों से मुलाकात कर सभी का हाल-चाल जाना। बता दें की बालोद जिला के राजा राव पठार में आयोजित वीर मेला में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत पहुँचे थे। मीडिया से चर्चा के दौरान चरणदास महंत ने वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धरती का असली मालिक आदिवासी है, हम तो बाहर से आकर बसे है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की उन्नति, तरक्की होनी चाहिये और उनको भी व्यापार और व्यवसाय में हिस्सा मिलना चाहिए। इसके साथ ही देश में जातिगत जनगणना का समर्थन किया और कहा कि हमारी सरकार आने पर हम जातिगत जनगणना कराएंगे।