फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में तालाब में नहाने गया युवक पानी में डूबा, दूसरे दिन मिला शव

Digvijay Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 04:54 PM IST

धमतरी जिले के रानीगांव में तालाब में नहाने के गए युवक पानी में डूबा गया था। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंची और पानी में डूबे युवक की तलाश में जुट गई थी।वहीं घटना के दूसरे दिन आज उसका शव मिला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सिहावा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार टाटा नगर जमशेदपुर के रहने वाले महेश यादव कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां रानीगांव आया था। शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के साथ नहाने तालाब में गया था। वहीं नहाने के दौरान अचानक पानी मे डूब गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा इसकी जानकारी थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और कई घंटों तक युवक को तालाब में तलाश किया गया,उसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।वही दूसरे दिन युवक का शव पानी के ऊपर आ गया था,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें