धमतरी जिले फिर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी लाखों रुपए का ठगी का शिकार हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने आइसक्रीम का डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से करीब 20 लाख रुपए ठग लिए गया।जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के अमलतास पुरम कॉलोनी निवासी शिव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 2 साल पहले नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड में डीलरशिप के लिए ईमेल किया था। जिस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह आगे प्रयास नहीं किया। 9 दिसंबर 2025 को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उससे कहा कि आप नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड में डीलरशिप लेना चाहते हो क्या।जिस पर शिव अग्रवाल ने हां बोल दिया।इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उससे 10 से लेकर 15 दिसंबर तक डीलरशिप के लिए विभिन्न प्रक्रिया के नाम पर अपने खाते में करीब 19 लाख 50 हजार रुपये जमा करा लिए।इसके बाद भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा और पैसों की मांग की जा रही थी।ऐसे में कारोबारी शिव अग्रवाल को ठगी का अंदेशा हुआ।फिर उन्होंने ने बैंक में जाकर उस खाता नंबर की जांच कराई।जिस पर खाताधारक का दूसरा नाम होने की जानकारी लगी।जिसके बाद कारोबारी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।फिलहाल कोतवाली पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।