धमतरी जिले में कक्षा दसवीं की ओपन बोर्ड परीक्षा पास कराने का लालच देकर अज्ञात आरोपी ने 10 छात्रों से हजारों रुपये की ऑनलाइन ठगी की। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रों को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया कि वे एक-दो विषयों में पूरक हैं। इसके बाद फोन कॉल के जरिए पास कराने के लिए प्रति छात्र 3,000 रुपये की मांग की गई। छात्रों ने अज्ञात व्यक्ति के फोनपे नंबर पर पैसे भेजे, जिसके बाद उन्हें फर्जी मार्कशीट भेजी गई। मार्कशीट की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर छात्रों ने कोतवाली थाना धमतरी में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।