फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, दो घरों में लाखों की चोरी; तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 12 May 2026 07:44 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। धमतरी शहर की रिहायशी अर्जुन रेजिडेंसी कॉलोनी में दो दिनों में दो घरों में चोरी से हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने सिहावा सड़क स्थित अर्जुन रेजिडेंसी कॉलोनी के सूने मकानों को निशाना बनाया। सबसे पहले 10 और 11 मई की मध्य रात आशीष भट्टाचार्य के घर में चोरी हुई। चोर लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। उन्होंने अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये के गहने चुरा लिए।

पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची थी। इसके बाद 11 और 12 मई की रात संतोषी अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। संतोषी अग्रवाल का परिवार अभी बाहर है, इसलिए चोरी की सही मात्रा का पता नहीं चल पाया है। परिवार के लौटने के बाद ही नुकसान का आकलन होगा।

चोरों ने दोनों घरों को तब निशाना बनाया जब उन पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें