फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: नशा मुक्ति कार्यक्रम में ओपी चौधरी का कांग्रेस पर तंज, बोले- गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी भूल गई

Sun, 02 Aug 2026 11:47 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रविवार को धमतरी जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक दिवसीय युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं मीडिया से बातचीत में शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देशभर के युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: Jagdalpur News: फूड इंस्पेक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.91 लाख ठगे, शिकायत के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जब प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सवाल पूछा गया तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने चुनाव के दौरान गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था लेकिन पूरे पांच साल तक उस वादे को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत आने वाले 100 रविवार तक विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रहे हैं। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में शराबबंदी को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें