फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: चलती बस के टायर में भडक़ी आग, सेलून संचालक-पुलिस की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, यात्रियों से भरी बस में आग लग गई।लेकिन समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।हादसे के दौरान बस में करीब 40 यात्री सवार थे, समय रहते हुए सभी यात्रियों को एक सैलून संचालन और पुलिस टीम की सहायता से हादसा टल गया।मिली जानकारी के अनुसार धमतरी-नगरी केरेगांव रोड में शुक्रवार सुबह दिनेश ट्रेवल्स की एक चलती बस के टायर में अचानक आग भडक़ गई।

सडक़ किनारे स्थित सेलून संचालक की नजर पड़ी और पुलिस के साथ मिल कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतरा गया। सेलून संचालक राहुल और केरेगांव पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान देखा कि बस के टायर में आग लगी है।बस का पीछा करते हुए केरेगांव से 5 किमी दूर खड़ादाह के पास बस को ओवरटेक करते हुए रूकवाया गया। बस रूकते ही बिना देर किए सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इधर पुलिस के जवान व राहुल टायर में लगे आग को बुझाने में जुटे थे। बस के टायर में आग की खबर से यात्रियों में दहशत बन गया था। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही। यात्री बस में करीब 40 लोग सवार थे। 2 से 6 साल के 5 बच्चे भी बस में बैठे थे। इधर बस से नीचे उतरते ही अपने आपको सुरक्षित पाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। आग पर काबू पाने के थोड़ी देर बाद उसी बस से  यात्रियों को उनके गतंव्य तक पहुंचाया। इस दौरान यात्रियों को लगभग आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।
बस से उतरते यात्री- फोटो : credit   बस से उतरते यात्री- फोटो : credit   बस से उतरते यात्री- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें