फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पत्नी को लेने पहुंचा पति, मना करने पर ससुराल के पास फांसी लगाकर दी जान; इस बात से नाराज थी महिला

Tue, 23 Jun 2026 08:10 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के मायके जाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने ससुराल में घर के पास फांसी लगाकर जान दी।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह महासमुंद जिले के मुरकी गांव का निवासी था। मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव में यह घटना हुई। दीपेश कुमार पटेल का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उसकी पत्नी 14 जून को नाराज होकर अपने मायके आ गई थी।

20 जून को दीपेश अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने ससुराल पहुंचा। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। पत्नी के मना करने के बाद दीपेश ने ससुराल के पास स्थित एक पान ठेले के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एडिशनल पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि मृतक पति अपनी पत्नी को वापस ले जाने ससुराल आया था। पत्नी के वापस नहीं जाने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक नशे का आदी था। वह अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। इसी वजह से पत्नी अपने मायके आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें