फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: एक्शन मोड में धमतरी यातायात पुलिस, 217 लोगों पर कार्रवाई; मचा हड़कंप

Thu, 02 Jul 2026 10:47 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिला यातायात पुलिस ने औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हुई। आधे घंटे की इस जांच से पालकों में हड़कंप मच गया।

यह जांच धमतरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक सिग्नल के पास देर शाम शुरू की गई। बड़ी संख्या में यातायात नियम तोड़ने वाले पकड़े गए। मौके पर कुछ लोगों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई। वहीं कुछ लोगों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस उपाधीक्षक सहित प्रभारी और कर्मचारी जांच में मौजूद रहे। पुलिस ने अपील की है कि नशे में वाहन न चलाएं। नाबालिगों को दोपहिया वाहन न दें। अपने दोपहिया वाहन पर नंबर प्लेट हमेशा रखें। यातायात नियमों का पालन करें।

तीन दिनों में कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक मोनिका मरावी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 217 लोगों पर विभिन्न चालानी कार्रवाई की गई है। नशे में वाहन चलाने के छह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। तीन सवारी, हेलमेट न पहनने, बगैर नंबर प्लेट और यातायात संकेत तोड़कर पार करने वालों पर भी कार्रवाई हुई। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर भी चालान किए गए। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें