फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari : आकाशीय बिजली गिरने से 40 बेजुबान पशुओं की मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान

Thu, 18 Jun 2026 08:13 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी मानसून की शुरुआत होते ही तेज़ हवा और आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आने लगा है।तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने से बड़े हादसा होने की भी संभावना बनी रहती है।ऐसा ही धमतरी जिले से एक मामला सामने आया है,जहां आकाशीय बिजली गिरने से 40 बेजुबान पशुओं की मौत हो गई।वही इस हादसे से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।मिली जानकारी अनुसार विकासखंड मगरलोड के ग्राम डूमरपाली के नर्सरी में राजस्थान से आए भेड़ पालक अपने भेड़ बकरियों के साथ डेरा जमाया हुआ था।बुधवार की देर रात गरज चमक के साथ बारिश हुई इस दौरान आकाशीय बिजली गिरा इसी आकाशीय बिजली गिरने से राजस्थान से आए भेड़ पालक के करीब 40 बेजुबान पशुओं की मौत हो गई। दूसरे दिन इलाके में बड़ी संख्या में पशुओं की शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि हादसे में 39 भेड़ और 1 बकरे की मौत हुई है। और इस आकाशीय बिजली से पशुपालक को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।मगरलोड थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने बताया की पशुओं की मौत की सूचना अब तक थाने में नहीं आई है,सूचना आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें