छत्तीसगढ़ में बीजेपी बिना मुख्ममंत्री के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के पास स्पष्ट रुप से मुख्यमंत्री का चेहरा है तो दूसरी ओर बीजेपी मोदी और पार्टी के विजन पर यह चुनाव लड़ रही है। जिस तरह केंद्र में बीजेपी कांग्रेस से पूछती है कि उनका पीएम का चेहरा कौन होगा उसी तर्ज पर यह सवाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी से करती आ रही है।