छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियों के बीच मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने बड़ा बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीताराम येचुरी ने साफ कहा कि उनका मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है। सीताराम येचुरी ने कहा कि वो चुनाव हारेंगे या जीतेंगे ये अलग बात है पर लक्ष्य बीजेपी को हराना है।