रेलवे कोचिंग डिपो में हुई दर्दनाक घटना के बाद मृतक कर्मी प्रताप बर्मन के परिजन अब भी डीआरएस कार्यकाल के सामने डटे हुए हैं। बीती शाम से ही परिजनों ने रेलवे डीआरएम कार्यालय के सामने धरना शुरू किया हुआ है। इस दौरान परिजन रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। धरने पर बैठे मृतक कर्मी के परिजन उनकी पत्नी को नौकरी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। आंदोलन की वजह से स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए डीआरएम कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कई गई है। गौरतलब है कि 23 अगस्त को रेलवे कोचिंग डिपो में काम करते समय ओएचई के करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी प्रताप बर्मन बुरी तरह झुलस गया था। जिसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान कल 28 अगस्त को उसकी मौत गई। इस पूरे आंदोलन को भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। संगठन के प्रतिनिधियों ने परिजनों की मांगों को जायज ठहराते हुए रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।