फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri In CG: नवरात्रि सप्तमी पर रतनपुर में भक्तों का सैलाब, कलेक्टर-एसएसपी का दौरा, दिए निर्देश

नवरात्र की सप्तमी की रात बिलासपुर से मां महामाया मंदिर रतनपुर तक पैदल यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे लेकर कलेक्टर एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रतनपुर में माँ महामाया देवी, लखनी देवी, भैरव बाबा सहित अन्य मंदिरो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने रविवार की रात सुरक्षा इंतजाम का जायज़ा लिया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किया गया है। सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सोमवार को सप्तमी के चलते पदयात्रियों के साथ लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों के आने का अनुमान है। देश के अलग अलग इलाक़ों से भक्त माता महामाया देवी के दर्शन करने पहुँच रहें हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसएसपी ने बिलासपुर-रतनपुर हाइवे पर जगह जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, साथ ही अफसर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें