बिलासपुर कोर्ट में कथित फर्जी डिग्री के मामले में डॉक्टर के रिमांड पर सुनवाई पूरी हुई। जस्टिस कृष्ण मुरारी शर्मा ने बिलासपुर पुलिस को एक दिन की न्यायिक रिमांड दी है। पुलिस ने सोमवार तक की रिमांड मांगी थी। पुलिस रिमांड में फर्जी डॉक्टर से पूछताछ होगी। पूछताछ स्पेशल टीम गठित कर की जाएगी। एसएसपी ने पूछताछ के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।