फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: लूट की वारदात के कुछ घंटों में चार आरोपी गिरफ्तार, 6300 रुपये और दो बाइक जब्त

अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 08:15 PM IST

रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 6,300 रुपये नकद जब्त किए हैं। वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी (21), शिवप्रसाद यादव (27), अनवर खान (18) और ओमप्रकाश पोर्ते (20) शामिल हैं। ये सभी रतनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे नेवरा से लौटते समय यह घटना हुई। भैंसाझार मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया। उनकी जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए गए। इसी दौरान खैरा निवासी अरुण कुमार राज को भी रोका गया। उनसे 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम गठित की। आरोपियों की तलाश तत्काल शुरू की गई। संदेह के आधार पर पहले राजा सारथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से यामाहा R15, बजाज पल्सर NS और 6,300 रुपये बरामद हुए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें