बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के रिश्तेदार सास, पत्नी, साढू और उसका दोस्त ही हत्यारे निकले हैं। पारिवारिक कलह से तंग आकर इस षडयंत्र को रचकर घटना को अंजाम दिया गया था। दरअसल 17 जुलाई 2025 को हिर्री माईन्स चकरभाठा थाना क्षेत्रके पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शरीर पर मिले चोंट के निशान से हत्या की अंशका जताई जा रही थी। मामले मे चकरभाठा पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम लगी हुई थी। मामले में ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा चकरभाठा पुलिस ने किया और मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रूप में की। जांच में पता चला की साहिल की हत्या उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास ने मिलकर की थी।मृतक युवक शराब का आदी था। और साथ ही उसकी पत्नी वर्षा घरेलू हिंसा से परेशान रहती थी। इसकी जानकारी अपनी मां सरोजनी को दी। फिर दोनों ने मिलकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर युवक की हत्या करा दी। सरोजनी ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए 1 लाख रु में देने की बात कर उसे राजी किया। जिसमें आरोपियों को 8 हजार रुपए एडवांस भी दिया था।हत्या के प्लान के अनुसार सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी दर्दनाक तरिके से हत्या कर दी। और पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को भी कुचल दिया। नाम गिरफ्तार आरोपी -1. सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.), 2. वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.), 3.राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.), 4.विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.), इस खुलासा और सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।