बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के केवटपारा में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के आरोप से माहौल गरमा गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग पहले प्रार्थना सभा पहुंचे, और वहां धर्मांतरण संबंधी गतिविधि का आरोप लगाया। फिर तोरवा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते थाने का माहोल गरमाने लगा। करीब 500 की तादात में हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए और वहां धर्मांतरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर ईसाई समुदाय के लोग भी तोरवा थाने पहुंच हुए और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। ईसाई समुदाय ने हिंदू पक्ष पर पथराव और मारपीट का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।थाने में प्रदर्शन के दौरान थाने के आस पास माहोल गरमाता रहा। पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और बड़ी संख्या में बल की तैनाती भी करनी पड़ी।