फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बिलासपुर में आदिवासी संस्कृति का दिखा रंग, विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली

Sun, 09 Aug 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को बिलासपुर में आदिवासी समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदर की थाप और सांस्कृतिक उत्साह के बीच निकली रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। रैली के जरिए समाज ने अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत जरहाभाटा छात्रावास से हुई। यहां से निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक परिधान में शामिल हुए, जिससे पूरे मार्ग पर आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। रैली अंबेडकर चौक, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक और पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी। इस दौरान समाज के लोग ढोल-मांदर की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर भ्रमण के बाद रैली वापस जरहाभाटा छात्रावास पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

रैली में शामिल लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति के माध्यम से आदिवासी समाज की पहचान को प्रदर्शित किया। आयोजन के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

समाज के लोगों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस सिर्फ उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि आदिवासी समुदाय की पहचान, अधिकार, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन भी है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और अपनी विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें