फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: फरसेगढ़ क्षेत्र में 17 आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई; माओवादियों की साजिश नाकाम

Sat, 21 Feb 2026 08:04 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केरिपु 214 वाहिनी कैंप कांडलापरती-2 द्वारा थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान बी/214 वाहिनी और बीडीडी टीम ने संयुक्त रूप से डिमाइनिंग कार्रवाई की। सघन तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में प्लांट किए गए 16 बीयर बॉटल आईईडी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, एक पांच किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी भी मिला। कुल 17 आईईडी बरामद किए गए। 

बीडीडी टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी बरामद आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। समय रहते इन विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से माओवादियों की एक बड़ी साजिश विफल हो गई।

आगे की सर्चिंग कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई सामग्री भी बरामद की। यह सामग्री प्लास्टिक ड्रम में डंप कर रखी गई थी। बरामद सामान में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर और एम-सील शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 1.5 वोल्ट की पेंसिल बैटरियां, डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पम्फलेट भी मिले।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें