फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा के सदर बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

Digvijay Singh Updated Fri, 15 Aug 2025 07:10 PM IST

आज शुक्रवार दोपहर के समय में बेमेतरा शहर के सदर बाजार के एक कपड़े दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ये कमरे में फैल गई, इससे लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं इस दौरान काफी लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसे लेकर जांच की जाएगी। सबसे राहत की बात है कि इस आग से किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें