फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर से फोटो गायब होने पर विधायक ईश्वर साहू नाराज, जांच की मांग

Sun, 21 Jun 2026 02:03 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग व जिला प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू ने आयोजन के पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि यह जानबूझकर उन्हें नीचा दिखाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत संबंधित मंत्री से करेंगे और इसकी जांच की मांग करेंगे, ताकि यह पता चल सके कि पोस्टर से उनका फोटो किसके निर्देश पर हटाया गया। ईश्वर साहू ने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन यह कार्य जानबूझकर किया गया है। उनका यह भी कहना था कि यदि इच्छा होती तो पोस्टर में सुधार किया जा सकता था।
कई प्रकार के योगाभ्यास कराए गए
इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य को नई दिशा मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम को लेकर ईश्वर साहू नाराज हुए - फोटो : credit   कार्यक्रम को लेकर ईश्वर साहू नाराज हुए - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें