फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार भाटापारा में हनी ट्रैप कर 2.75 लाख वसूलने वाली महिला गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश

Digvijay Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 11:24 PM IST

बलौदाबाजार में हनी ट्रैप कर पैसे वसूलने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुरिता बंजारे (23 वर्ष) ने युवक को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देकर 2.75 लाख रुपये की उगाही की थी। इस मामले में बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी महिला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले भी तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि इस हनी ट्रैप प्रकरण में इससे पूर्व पुलिस विभाग के कर्मचारी, एक पत्रकार और एक वकील सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें